ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

HAM प्रवक्ता पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कई लोगों पर कर चुकी है केस

21-Sep-2022 02:38 PM

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर झारखंड की एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उक्त महिला कई लोगों पर केस दर्ज करा चुकी है। बताया जाता है कि महिला ने पटना से लेकर रांची, गुमला, पलामू, दिल्ली और लातेहार में भी केस दर्ज कराया है। महिला को जेल भी भेजा जा चुका है। 


हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ महिला ने रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 2011 में पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में अरगोड़ा थाना पुलिस ने अपने यहां जीरो एफआईआर दर्ज कर इस केस को सचिवालय थाना भेज दिया।


14 सितंबर को केस कांड संख्या 182/22 दर्ज कर सचिवालय थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दारोगा रंजू सिन्हा को इस केस का आईओ बनाया गया है। सचिवालय थाना पुलिस की माने तो बयान रिकॉर्ड करने के लिए महिला को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस महिला के आने का इंतजार कर रही है।


वहीं इस पूरे मामले पर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। पुलिसिया जांच में वे हर तरह की मदद करेंगे। दानिश ने कहा कि जो भी आरोप महिला ने लगाए हैं वो सब आरोप गलत और बेबुनियाद है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा।