ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

हम नेता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप, 2011 के इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला पहले भी दूसरों पर लगा चुकी है आरोप

हम नेता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप, 2011 के इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला पहले भी दूसरों पर लगा चुकी है आरोप

17-Sep-2022 07:33 AM

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान एक नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. हम नेता दानिश रिजवान के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पटना के सचिवालय थाने में बीते 14 सितंबर को दानिश के खिलाफ एक आदिवासी महिला के बयान पर एफ आई आर दर्ज की गई है. इस महिला का आरोप है कि दानिश ने साल 2011 में उसके साथ दुष्कर्म किया और अब वह दानिश के बच्चे की मां भी है.



11 साल बाद आरोप


हैरत की बात यह है कि जिस आदिवासी महिला ने दानिश रिजवान के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह शिकायत में खुद बता रही है कि साल 2011 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. 11 साल बाद इस मामले में पीड़िता की तरफ से एफ आई आर दर्ज कराने और अपने बच्चे का पिता दानिश रिजवान को बताए जाने के बाद इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पीड़िता का आरोप है कि दानिश रिजवान जब टीवी चैनल में काम किया करते थे, उस दौरान ही पटना में उनसे मुलाकात हुई थी. साल 2011 में वह उसके संपर्क में आई पीड़िता की शिकायत के मुताबिक दानिश रिजवान पटना आई थी और इसी दौरान सचिवालय थाना इलाके के एक फ्लैट में दानिश रिजवान में उसे रखा था और यहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था.



विवादों में घिरी रही है महिला


दानिश रिजवान के ऊपर दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज कराने वाली आदिवासी महिला का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. यह महिला पहले भी दूसरे शख्स के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है, हालांकि उस मामले में जिस के ऊपर आरोप लगाया गया वह साबित भी नहीं हो पाया था. झारखंड से जुड़े एक मामले में दुष्कर्म की ही शिकायत लेकर यह महिला मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आई थी. साल 2011 में जनता दरबार के दौरान इसने फरियाद लगाई थी और महिला का आरोप है कि इसी दौरान वह दानिश रिजवान के संपर्क में आई. इतना ही नहीं यह महिला एक मामले में जेल भी जा चुकी है. पीड़िता ने खुद अपनी F.I.R में इस बात का जिक्र किया है कि वह इस मामले में जब एसएसपी रांची के पास मिलने पहुंची थी तो किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. जेल जाने के एक महीने बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है. महिला का आरोप है कि उसने जिस बच्चे को जन्म दिया है वह दानिश का है. अब वह मांग कर रही है कि अपने बच्चे को पिता का नाम दिला दे.




आरोपों पर बोले दानिश रिजवान


अपने ऊपर दुष्कर्म के लगे आरोप और F.I.R को लेकर दानिश रिजवान से फर्स्ट बिहार ने बातचीत की है. हालांकि दानिश रिजवान ने अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वह अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप की जांच को तैयार है. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर किसी ने शिकायत दर्ज की है तो कानून अपना काम करे. आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले दानिश रिजवान एक टीवी पत्रकार थे और साल 2011 के इस मामले के वक्त वह फील्ड रिपोर्टिंग किया करते थे.