पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
20-May-2023 04:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के एसटी/एससी कल्याण मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं। उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष सुमन ने यह बातें कही। यह भी कहा कि हम जहां रहते हैं पूरी मुस्तैदी के साथ रहते हैं। हम पांच सीट मांग रहे हैं। मांग करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ेंगे तो तब ही संगठन का विस्तार होगा। चुनाव ज्यादा से ज्यादा सीट पर लड़ेंने का मन बना रहे हैं। हमलोगों की जितनी तैयारी है उतनी मांग कर रहे है यही हमारी पार्टी की इच्छा है सब कार्यकर्ताओं का मन है। इस बात को हम पार्टी महागठबंधन की मीटिंग में रखेंगे। मीटिंग के बाद ही यह सब कुछ क्लियर होगा। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं जितनी सीट मांग रहे हैं यदि नहीं मिलता है तब भी हम महागठबंधन के साथ हैं गठबंधन को कभी नहीं तोड़ेंगे।
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लोकसभा 2024 की तैयारी में लगे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता भी चाह रहे हैं कि हम पार्टी 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़े। क्योंकि 5-6 लोकसभा में हम पार्टी की अच्छी तैयारी है। चुनाव लड़ने के लिए हम सक्षम हैं। लेकिन इस बात का निर्णय महागठबंधन की बैठक में होगी। जब सभी दल के नेता आपस में बातचीत करेंगे तब भी कुछ नतीजा निकलकर सामने आएगा।
संतोष सुमन ने कहा कि पिछली बार औरंगाबाद और गया में हम लड़े थे। जमुई, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया विधानसभा में हमलोग अच्छा काम कर रहे हैं। संगठन का विस्तार हो चुका है लेकिन और विस्तार करना है इसलिए हम अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। संतोष सुमन ने कहा कि हमने आकलन किया है कि 5 सीटों पर हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मांग है। उनकी भावनाओं को भी देखना पड़ेगा।
5 सीटों पर हमारी पार्टी मेहनत कर रही है और हम लोगों की मंशा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम लोग मगध के 2 सीट सहित कुल 5 सीट पर लड़े लेकिन इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय महागठबंधन को लेना है। महागठबंधन जो निर्णय लेगी हमें मंजूर होगा। संतोष सुमन ने यह साफ कर दिया है कि वे नीतीश कुमार के साथ हैं। सीट मांग रहे हैं नहीं मिलेगा तब भी गठबंधन को नहीं तोड़ेंगे।