ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा

बिहार : ऑफिस की लड़की से पति को हुआ प्यार, पत्नी को भेज रहा अश्‍लील फोटो और गंदा-गंदा मैसेज

23-Feb-2021 07:56 PM

HAJIPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पति अपनी ही पत्नी को अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहा है. उसे कॉल कर परेशान कर रहा है और बदनाम करने की कोशिश में लगा हुआ है. पीड़ित महीने ने खुद अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना की है, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. दरअसल महिला ने अपने पति के ऊपर यह आरोप लगाया है कि उसका पति गया एयरपोर्ट पर काम करता है और उसका अवैध संबंध ऑफिस की किसी लड़की के साथ है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति फेक आइडी बनाकर अश्‍लील मैसेज कर रहा है. उसे फोन कर तंग कर रहा है. उसकी साजिश है कि अपनी ही पत्नी को बदनाम कर रिश्ता तोड़ ले. 


पीड़ित महिला की शिकायत पर जंदाहा थाना ने दुलौर गांव के रहने वाले रोशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पति के अलावा एक महिला और पति के ममेरे भाई समस्तीपुर जिला के तारा धमौन गांव के रहने वाले राजा साहनी को भी आरोपित किया गया है. पीड़िता महिला के मुताबिक उसके पति गया एयरपोर्ट पर काम करते हैं. एयरपोर्ट पर ही तैनात महिला सहकर्मी से मेरे पति का अवैध संबंध है. इसका विरोध करने पर पति महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं और अमानवीय यातना देते हैं. फेक आईडी बनाकर मोबाइल पर अश्लील फोटो सेंड करते हैं और मैसेज भेजते हैं.


महिला ने पुलिस को बताया कि पति की हरकतों के कारण पीड़ित महिलामानसिक तनाव में रहती है. तीनों नामजद आरोपित मानसिक दबाव बनाकर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करते रहते हैं, ताकि उसकी मौत के बाद पति अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचा सके. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.