ब्रेकिंग न्यूज़

RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार : सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए कपल, तस्वीरें वायरल

09-Feb-2021 02:01 PM

By Munna Khan

HAJIPUR : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. मामला वैशाली जिले का है, जहां पुलिस ने बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे कपल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. वैशाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के हाजीपुर की है, जहां पुलिस ने सदर थाना के दामोदर नगर स्थित एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि कई दिनों से इस घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उस घर में बाहर से ताला जड़ दिया, जब कपल कमरे में गलत काम कर रहे थे.


घर में ताजा लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने सदर थाना को इसकी सूचना दी. सेक्स रैकेट के धंधे के संचालन की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस महिला पुलिकर्मियों के साथ दामोदर नगर स्थित उस घर में छापेमारी की और वहां से कपल को पकड़ा. जानकारी मिली कि सेक्स रैकेट के संचालक को भी पकड़ा गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.