पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
22-Aug-2023 06:45 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर में गन पॉइंट पर बंधन बैंक के कर्मचारी से 1 लाख 19 हजार रुपए बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये।
बताया जाता है कि बंधन बैंक का कर्मचारी सदर थाना क्षेत्र इलाके से कलेक्शन करके बैंक जा रहा था तभी इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने जबरन उसे रुकवाया और गन पॉइंट पर एक लाख 19 हजार रुपया, मोबाइल, टैब, मार्फो मशीन और लोन फॉर्म लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
बंधन बैंक कर्मी की पहचान समस्तीपुर निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि जिस इलाके में लूट की घटना हुई वह दो थाने का बॉर्डर है। सदर थानाध्यक्ष राजन पांडेय ने इसे संदिग्ध बताया है। कहा कि बंधन बैंक कर्मी मेन रास्ते को छोड़कर ग्रामीण रास्ते से जा रहे थे। उन्होंने रास्ता क्यों बदला इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।