NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
12-Oct-2019 01:21 PM
VAISHALI : इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां चौकीदार की बहू का मर्डर होने के बाद हालात काफी बिगड़ गए हैं. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के ऊपर हमला बोला है. सड़क जाम कर पुलिस के ऊपर पथराव किया जा रहा है. पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में एक शख्स को गोली लगी है. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिले के वरीय अधिकारी मौजूद हैं.
वारदात जिले के हाजीपुर की है. जहां पातेपुर थाना इलाके के मुकुंदपुर के पास अपराधियों ने चौकीदार की बहू का मर्डर कर दिया. घटना की खबर मिलते ही महिला के घर में मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. दिनदहाड़े मर्डर के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने अब पुलिस को अपना निशाना बनाया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.