मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Nov-2024 03:05 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता केदार प्रसाद यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। इसके लिए अजबीगरीब हथकंडे अपनाते रहते हैं। इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर उन्होंने छठी मैया से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार की सीएम बना देने को लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाट के लिए घर से निकले।
पिछले साल भी केदार प्रसाद यादव ने लालू परिवार की प्रतिमा बनाकर छठ घाट पर पूजा किया था और लालू प्रसाद यादव के ठीक होने की कामना की थी लेकिन इस बार तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर छठ मैया से विनती करते दिखें।
दरअसल राजद नेता केदार यादव ने 5 किलोमीटर दंडवत करते हुए किरतपुर राजाराम घाट जायेंगे जहां पर वे छठ मैया का पूजा अर्चना करेंगे। राजद नेता केदार ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाकर रहेंग। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है डकैती ,चोरी ,हत्या, बलात्कार जैसी घटना रोज हो रही है महिला सुरक्षित नहीं है। और बिहार में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई। रोजगार नहीं मिल रहा है। इसलिए दंडवत करके तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने के लिए छठ मैया का पूजा करेंगे।
राजद नेता केदार यादव ने पिछले कई बार इस तरह से हथकंडे अपनाया है जिसको लेकर वे लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं। पिछले बार जेसीबी पर चढ़कर केक काटकर तेजस्वी यादव की जन्मदिन मनाया था। और भैंस पर भी चढ़कर केक काटा था इस दौरान विद्कने के कारण भैंस से गिर गये थे। तब भी खुश सुर्खियों में थे। केदार यादव सुर्खियों में बने रहने के लिए ही आए दिन नए नए हथकंडे अपनाते हैं।