ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / news / हाजीपुर में बोले चिराग पासवान, जब तक जिंदा हूं संविधान-आरक्षण खत्म नहीं होने...

हाजीपुर में बोले चिराग पासवान, जब तक जिंदा हूं संविधान-आरक्षण खत्म नहीं होने दूंगा

15-May-2024 05:33 PM

By First Bihar

VAISHALI: हाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने वहां की जनता से वादा किया कि जब तक जिंदा हूं संविधान-आरक्षण खत्म नहीं होने दूंगा। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के चेहराकलां स्थित सेहन हाई स्कूल परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान ने चुनावी सभा को बुधवार को संबोधित किया। 


इस दौरान दोनों नेताओ ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। चिराग पासवान ने कहा कि आज जो लोग संविधान और लोकतंत्र की बात करते है ये वही लोग है जो लाठी में तेल पिलाया करते थे, ये वही लोग है जिन्होंने 1975 में इमरजेंसी लगाया था। उन्होंने कहा कि अपने पिता रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खा कर कहता हूं कि जब तक मैं जिंदा हूँ तब तक संविधान और आरक्षण को खत्म नहीं होने दूंगा। 


वहीं चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग आएंगे तो केंद्र सरकार जो पांच किलो अनाज आपको दे रही है उसे बंद कर देंगे। वहीं सम्राट चौधरी ने भी राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 17 साल बनाम 17 महीने की बात करते है लेकिन उनसे पूछिये जब उनके माता पिता 15 साल तक शासन किए तो उस दौरान एक लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला जबकि 2005 से 2020 तक एनडीए की सरकार ने 7 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी और आगे भी दस लाख युवाओ को नौकरी देने की योजना है।