ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

हाजीपुर में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी 4 गोली

10-Jan-2024 09:06 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां नगर थाना क्षेत्र के मुक्ति मोहल्ले में एक बाइक सवार युवक के सिर में 4 गोली मारकर अपराधियों ने मौत के घात उतार दिया। 


बाइक सवार की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


मृतक की पहचान मीठा कुइया निवासी स्वर्गीय विजय कुमार सिंह के पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राम प्रकाश अपने घर से बाजार के लिए बाइक से निकले थे तभी अपराधियों ने घर से कुछ ही दूरी पर सिर में चार गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।


मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है। वही मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।