पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
28-Nov-2019 08:38 PM
VAISHALI : हाजीपुर में छेड़खानी का एक मामला सामने आया है. जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला भरी पंचायत में चप्पल से बदमाश की पिटाई कर रही है. वीडियो में पिटता हुआ दिखाई दे रहे युवक के ऊपर आरोप है कि उसने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.
घटना वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग क्षेत्र की है. जहां देसरी थाना इलाके के मुरौवतपुर में एक बदमाश युवक को महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. महिला की शिकायत के बाद भरी पंचायत में उसकी चप्पल से पिटाई की गई. घटना के दौरान भीड़ में खड़े एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया. उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शिकायत पर पंचायत ने आरोपित युवक को चप्पल से पिटायी का फरमान सुनाया. पंचायत के फरमान के बाद पीड़िता ने भरी पंचायत में आरोपित युवक की चप्पल से दनादन पिटायी शुरू कर दी. इस दौरान पीड़िता युवक को काफी भला-बुरा भी कह रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मुरौवतपुर का प्रमोद कुमार अपने पड़ोस के घर में गलत नियत से घुस गया था. लोगों ने उसे छेड़खानी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. इस मामले को पंचायत स्तर पर ही सुलझाने के लिए बीते 21 नवंबर को गांव में पंचायत बुलाई गयी थी. पंचायत ने 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसके परिवार का समाज बहिष्कार करने का भी फैसला सुनाया है. साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत करने पर 2.51 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई. मामला सामने आने के बाद देसरी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.