ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / हाजीपुर में 25 लाख की लूट, 5 की संख्या में आए अपराधियों ने...

हाजीपुर में 25 लाख की लूट, 5 की संख्या में आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

23-Nov-2021 10:01 PM

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सदर अनुमंडल अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के बागमाली में  5 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कॉस्मेटिक दुकान पर धावा बोला और 25 लाख  की लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने इस दौरान तकरीबन 20 लाख के जेवरात और 5 लाख कैश लूट कर फरार हो गए।


सभी अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे और इस दौरान बंदूक की नोक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकानदार समेत पूरे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया उसके बाद लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को एक बाथरूम में बंद कर दिया। वही सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क लेकर भी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। अपराधियों की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है।


लूट के दौरान अपराधियों ने परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारने की धमकी दी। जिसके कारण परिवार वाले दहशत में रहे। तकरीबन आधे घंटे तक अपराधियों ने लूटपात की। इस तरह एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image


news image


news image


news image


news image


news image