ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में पुलिस का एक जवान अरेस्ट, जेल के अंदर...

हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में पुलिस का एक जवान अरेस्ट, जेल के अंदर पैसा लेकर पहुंचाया था पिस्टल

06-Jan-2020 12:05 PM

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में पुलिस के एक जवान को अरेस्ट किया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में पुलिस ने एक जवान की संलिप्तता पाई, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है. पुलिस हिरासत में लिए किए गए जवान से पूछताछ कर रही है.

खबर के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि जेल के अंदर पुलिस जवान ने ही पैसा लेकर कैदियों के बीच देशी पिस्टल पहुंचाई थी. जिसके बाद पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है. 

बता दें कि शुक्रवार की शाम हाजीपुर सोना लूट कांड  के सरगना मनीष  उर्फ कालिया का साथी कुख्यात अन्नू सिंह ने ही जेल में उसका मर्डर करा दिया. जेल के अंदर मर्डर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई थी. जिसके बाद कई सारे सवाल खड़े हुए थे. आखिर कैसे जेल के अंदर हथियार पहुंच सकता है. आखिर इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है.