ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / हाजीपुर जेल शूटआउट की इनसाइड स्टोरी, आखिर कैसे मारे गए सोना लूटकांड के...

हाजीपुर जेल शूटआउट की इनसाइड स्टोरी, आखिर कैसे मारे गए सोना लूटकांड के 7 अपराधी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

04-Jan-2020 02:04 PM

PATNA : बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हाजीपुर जेल में मनीष सिंह की हत्या के बाद कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. जेल के अंदर जबरदस्त तरीके से सेटिंग कर सोना लूटकांड में शामिल मनीष उर्फ कालिया का साथी कैदी अन्नू ने मर्डर कर दिया. जेल के अंदर मर्डर से हड़कंप तो मचा ही है. लेकिन इसके साथ ही कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर कैसे जेल के अंदर हथियार पहुंच सकता है. आखिर इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है.


जेल में मनीष को अन्नू ने मारा
शुक्रवार की शाम हुई मनीष की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. जेलर और वरदान समेत पुलिसकर्मियों को हालांकि सस्पेंड कर दिया गया है. लेकिन फिर भी कई सवाल अभी भी बने हुए हैं. सोना लूटकांड के सरगना मनीष की मौत सरकार जेल की सुरक्षा पर काला धब्बा है. मनीष के ऊपर तक़रीबन 125 किलो से ज्यादा सोना लूटने का आरोप था. मनीष सिंह, मनीष तेलिया और कालिया के नाम से अपराध जगत में जाना जाता था. मुख्य रूप से मनीष वैशाली जिले के राजापाकर थाना के तेलीया गांव का रहने वाला था. मनीष राजापाकर, बिदुपुर थाना समेत राजस्थान, जयपुर और कोलकाता के सोना लूटकांड में शामिल था. 


23 मई को कोर्ट में मनीष को मारने की साजिश
हाजीपुर जेल में बंद अन्नू नाम के एक कैदी ने पिस्टल से गोली मारकर मनीष की हत्या की. पुलिस अन्नू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. करीब आठ माह पहले भी हाजीपुर कोर्ट परिसर में मनीष पर जानलेवा हमला हुआ था. बता दें कि मनीष को इससे पहले 23 मई को हाजीपुर कोर्ट में भी मारने की कोशिश की गई थी. उस समय मनीष तो बच गया था. हालांकि दो हवलदार गोली लगने से जख्मी हो गए थे. 


एनकाउंटर में मारे गए 3, आपसी विवाद में 4 की हत्या
जयपुर सोना लूट कांड रहस्यमय बनता जा रहा है. पटना से लेकर जयपुर तक इस लूटकांड में शामिल 7 अपराधी मारे जा चुके हैं. सोना लूटकांड में शामिल तीन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. पटना एसटीएफ और अपराधियों के बीच बललोलपुर दियारा में 16 मार्च 2019 को हुई मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड गोलियां चली थीं. वहीं आपसी विवाद में चार अपराधियों की जान जा चुकी है. गिरोह के मेंबर एक-दूसरे की जान लेने पर तुले हैं. मनीष की हत्या के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सोना लूटकांड में आगे किसकी जान जाएगी ?