बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Jan-2020 07:05 AM
PATNA : हज यात्रा पर जाने वाले यात्री अपनी पहली किस्त आज से जमा कर पाएंगे। 15 फरवरी तक यात्रा की पहली किस्त जमा की जा सकेगी। पहली किस्त में 81 हजार रुपए यात्रियों को जमा करने हैं। इसके बाद दूसरी किस्त में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए जाएंगे।
हज यात्रियों को दूसरी किस्त 15 मार्च तक जमा करनी होगी। यात्रा के लिए तीसरी किस्त जमा करने की घोषणा विमान टेंडर प्रक्रिया के बाद की जाएगी। हज यात्री अपनी यात्रा की किस्त हज कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावे भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भी रसीद के जरिए किस्त जमा कराई जा सकती है।
हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को कवर नंबर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में उनके मोबाइल पर मैसेज अलर्ट भी भेज दिया गया है। यात्रियों को कवर नंबर के आधार पर ही उनका बैंक रेफरेंस नंबर जारी होगा। इसी के जरिए उन्हें अपनी किस्त का भुगतान करना है।