ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / हरिभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान, अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों को...

हरिभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान, अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों को बताया जेहादी

20-Jun-2022 02:51 PM

PATNA: अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से केंद्र सरकार इसके फायदे गिनाने में लगी है. सरकार के मंत्री-विधायक इस योजना को बड़े सुधार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. लेकिन युवाओं में अग्निपथ योजना को लेकर काफी नराजगी है. युवा लगातार इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. खास बात है कि युवाओं को राजनितिक पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान दिया है. 


भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले लोगों पर बड़ा हमला बोल दिया है. उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध करने वाले जेहादी हैं. जो युवा देश पर मर मिटना चाहते हैं, वे सरकार के इस फैसले से खुश हैं. विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सेना की नौकरी सुख-सुविधा के लिए नहीं होती है. सेना में युवा देश भक्ति की भावना से जाते हैं. 


बता दें कि अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से बिहार में विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी युवाओं ने बीजेपी के कई नेताओं पर हमला भी किया. इन नेताओं में उप-मुख्यमंत्री रेनू देवी समेत कई नेता शामिल है. इसके बाद भाजपा के 12 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई. इन नेताओं को y+ सुरक्षा दी गई है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इन हमलों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया. जिसके बाद जदयू और भाजपा में बयानबाजी शुरू हो गई. ऐसे में अब हरिभूषण ठाकुर के बयान पर बवाल होने के कयास लगाये जा रहे हैं.