IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
23-Apr-2024 02:40 PM
By First Bihar
PATNA : पटना में जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ सभी फुटपाथी दुकानदार आज से तीन दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। तीन दिनों तक सड़क किनारे फल और सब्जी की दुकाने सजाने वाले फुटपाथी दुकानदार अगले तीन दिनों तक सड़कों पर नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही पटना की सब्जी मंडियों में भी दुकानदारों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। ऐसे में राजधानी वासियों को अगले तीन दिनों कर फल और सब्जियों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने पिछले दिनों फरमान जारी किया था कि सुबह 9 बसे से शाम 7 बजे के बीच फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगेंगी। जिला प्रशासन के इसी आदेश के खिलाफ फल और सब्जी का ठेला लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने हड़ताल का एलान किया है। उनका कहना है कि पटना जिला प्रशासन गरीबों की रोजी-रोजगार पर डंडा चला रहा है। उन्होंने अगले तीन दिनों तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। इसके बाद भी जिला प्रशासन अगर अपना आदेश वापस नहीं लेता है तब फुटपाथी दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना के फल और सब्जी विक्रेता एसोसिएशन ने इस हड़ताल को अपना समर्थन नहीं दिया है। हालांकि संघ का कहना है कि जिला प्रशासन को पहले सिटी वेंडिंग कमेटी की बैठक करने के बाद ही इस तरह का फैसला लेना चाहिए था। वहीं फुटपाथी दुकानदारों के संगठन ने कहा है कि रविवार को पटना के मौर्यालोक में इसको लेकर बैठक हुई थी और बैठक में तीन दिनों की हड़ताल का फैसला लिया गया है। फुटपाथी दुकानदारों के संगठन नासवी के दो सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उनमें खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है।