Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
13-Aug-2023 12:06 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां पटना से बगहा जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे जा पलटी, जिसके बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बगहा के डुमरिया के पास की है।
बताया जा रहा है कि पटना से 20 यात्रियों को लेकर बस बगहा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस एनएच 727 पर टेगराहा पुल के पास पहुंची, बारिश के कारण तेज रफ्तार बस का टायर स्लीप कर गया और वह सड़क किनारे जा पलटी। घटना के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस सवार यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर-खलासी तलाश कर रही है।