आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत
09-Jul-2024 09:15 AM
By First Bihar
DESK: दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रहा बस हादसे की शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से बिहार के सीवान के लिए रवाना हुई थी और अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे की शिकार हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और बस सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं।
मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे बस ने किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस का बायां सिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। यूपी पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।