ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

हड़ताली शिक्षकों के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, वेतन काटने पर जताई नाराजगी

हड़ताली शिक्षकों के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, वेतन काटने पर जताई नाराजगी

11-Apr-2020 12:13 PM

PATNA:  बिहार के हड़ताली शिक्षकों को समर्थन में तेजस्वी यादव आ गए हैं. तेजस्वी ने शिक्षकों के वेतन काटने पर नाराजगी जताई है. कहा कि उनका पैसा काटा जाना गलत है. 


पहले वेतन का भुगतान करें

तेजस्वी यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षक समान काम- समान वेतन की मांग को लेकर कुछ अवधि तक हड़ताल पर थे. बाद में आश्वासन काम पर लौट गए. इस महामारी के दौरान उनका हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान नहीं करने जैसी भेदभावपूर्ण कार्रवाई सरकार को नहीं करनी चाहिए. पहले ही महीनों से उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ था. 

मानवीय आधार पर तुरंत करें भुगतान

तेजस्वी ने कहा कि हमारी मांग है कि हड़ताली शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार ना करें. सरकार को सकारात्मक रुख अपनाते हुए मानवीय आधार पर सभी हड़ताली शिक्षकों को वेतन का अविलंब भुगतान करना चाहिए. बता दें कि शिक्षकों का कई गुट अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल किया था. कुछ हड़ताल से वापस आए गए, लेकिन कुछ शिक्षक संघ अभी भी हड़ताल पर हैं. ऐसे में हड़ताल पर जाने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है. शिक्षक रोके हुए वेतन को भुगतान की मांग कर रहे हैं. जिसके समर्थन में तेजस्वी भी उतर गए हैं.