ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

हड़ताल के दौरान बिहार में 14 नियोजित शिक्षकों की हुई मौत, लिस्ट के साथ शिक्षक संघ का दावा : कोरोना से ज्यादा भयावह है हालात

हड़ताल के दौरान बिहार में 14 नियोजित शिक्षकों की हुई मौत, लिस्ट के साथ शिक्षक संघ का दावा : कोरोना से ज्यादा भयावह है हालात

06-Apr-2020 11:09 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बीच जारी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर शिक्षक संघ ने अब नई जानकारी साझा की है. शिक्षक संघ के मुताबिक बिहार में हड़ताल के दौरान 14 नियोजित शिक्षकों की मौत हो चुकी है.  बिहार परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की तरफ से एक जारी की गई है जिसमें हड़ताल अवधि के दौरान जान गवाने वाले 14 शिक्षकों का नाम लिखा गया है. शिक्षक संघ ने दावा किया है कि बिहार में कोरोना से ज्यादा खराब हालात हड़ताली शिक्षकों का है.


संघ ने बताया मौत का कारण

संघ ने दावा किया कि है कि गोपालगंज के भोरे के प्रखंड शिक्षक रंगीला यादव की मौत उस दौरान हो गई जब 6 मार्च को मंत्री के द्वारा होली में वेतन नहीं देने की घोषणा हुई तो उनको हार्ट अटैक हो गया. भगवानपुर के प्रखंड शिक्षक राजीव कुमार की मौत बीमारी के कारण हो गई. वेतन नहीं मिलने के कारण वह इलाज नहीं करा सके हैं. वैशाली के लालगंज के माध्यमिक शिक्षक अरविंद कुमार वेतन नहीं रहने के कारण तनाव में रहते थे. जिसके कारण उनका ब्रेन हेमरेज हो गया.

कई मांगों को लेकर हड़ताल

बिहार के नियोजित शिक्षक कई मांगों को लेकर हड़ताल पर है. वह सरकार से अपनी मांग कर रहे है. शिक्षकों के हड़ताल के कारण लॉकडाउन से पहले ही स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो गया था. तीन अप्रैल को फरवरी माह के वेतन भुगतान को लेकर हड़ताली शिक्षक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास गुहार भी लगाए है. हड़ताली शिक्षकों ने बिहार सरकार की शिकायत की है कि उनका वेतन सरकार जान बूझकर रोक कर रखी है. इस वेतन का भुगतान कराया जाए.