petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
17-Jan-2024 09:28 AM
By First Bihar
BHAGALPUR:आपने अक्सर यह सुना होगा कि यात्री अपने समान की सुरक्षा स्वयं करें। लेकिन, आपने अगर इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया है। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर आप चोर या झपट्टा मार गिरोह के शिकार हो सकते हैं। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आया है।
दरअसल, भागलपुर चलती ट्रेन में एक यात्री के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन समय रहते लोगों ने चोर को पकड़ लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और किस स्टेशन का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि एक मोबाइल चोर एक महिला यात्री का फोन झपट्टा मारकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी वह पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन चलती रही और अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे। इस तरह कुछ दूर तक उसे ले गए। इस बीच चोर चिल्लाता रहा कि,'छोड़ दीजिए... हाथ टूट जाएगा भैया...'। हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को लेकर चले जाते हैं।इस बीच यात्री चिल्लाते हैं कि वे लड़के चोर के गैंग के ही हैं।
वहीं, वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है एक महिला अपने फोन से बात कर रही थी।इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह का चोर हाथ साफ करने पहुंच गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और पकड़ा गया। हालांकि महिला का मोबाइल बच गया। ट्रेन में बैठ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
आपको बता दें कि, यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी भागलपुर में ऐसी घटना हो चुकी है। बेगूसराय में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। बेगूसराय की घटना में चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे। वहीं भागलपुर में जो घटना हुई थी वह जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई थी।चोर को यात्रियों ने खिड़की से ही अंदर खींच लिया था और खूब पिटाई की थी।