ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / 'हाथ में कलावा-गले में भगवा गमछा ....', शंकर बनकर जियारूल ने छह लड़कियों...

'हाथ में कलावा-गले में भगवा गमछा ....', शंकर बनकर जियारूल ने छह लड़कियों से रचाई शादी, अब ऐसे सच आया सामने

22-Sep-2024 03:01 PM

By First Bihar

PURNIYA : हाथ में कलावा, गले में भगवा गमछा, माथे पर टीका और नाम मोहम्मद जियारूल.. कुछ इस तरह का लव जिहाद का एक मामला बिहार के पूर्णियां से सामने आया है। यहां हिन्दू बनकर एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। 


वहीं, अब इस मामले की भनक हिंदू संगठन के लोगों को चला तो मुस्लिम युवक की बहुत पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि  युवक पहले से शादीशुदा है और यह उसकीपहली या दूसरी नहीं बल्कि सातवीं शादी थी। 


इस घटना को लेकर सदर थाना गुलाबबाग पुराना सिनेमा हॉल के पास रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, मगर कोरोना काल में पति की मौत हो गई थी। उसके बाद धीरे -धीरे सबकुछ ठीक हुआ और घर काम करने के लिए शंकर यादव नाम का राजमिस्त्री आया था। उस राजमिस्त्री ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता के घरवालों ने भी 2 छोटे-छोटे बच्चों को देखते हुए शादी की इजाजत दे दी। इसके बाद मेला ग्राउंड शिव मंदिर में 5 महीने पहले ही दोनों की शादी करा दी गई। 


इसके आगे पीड़िता ने बताया कि 2 महीने बाद जब शंकर यादव अपने घर बरसोनी के तमोट ले गया तो घर में सभी लोगों को मुस्लिम कपड़े में देखकर वह चौंक गई। इसके बाद उसे पता चला जिस शंकर यादव से उसने शादी की है, दरअसल वह मोहम्मद जियारूल है। महिला ने बताया कि युवक के घर वाले चुपचाप उसे साथ रहने के लिए दबाब डालने लगे और आपत्तिजनक वस्तु खिलाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसका पति भी चाहता था कि वह धर्म परिवर्तन कर लें, इतना ही नहीं महिला के नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 


उधर, कुछ दिन के बाद महिला ने वहां से भागकर अपने घर आकर परिवार को पूरी बात बताई। मगर घरवालों ने लोक लाज के वजह से किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया। इसके बाद मो. जियारूल का हौसला और बढ़ गया. वो लड़की के घर आकर मारपीट करने लगा और साथ चलने की जिद भी करने लगा. जब इस बात की भनक पड़ोसियों को लगी तो लोगों ने पास में चल रहे आरएसएस के शाखा में शामिल लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी।  वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक को हिरासत में ले लिया गया।


घटना को लेकर सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि युवक के पास शंकर यादव और मो.जियारूल नाम के 2 आधारकार्ड बरामद किये गए हैं. पूछताछ में युवक ने अब तक 4 शादी की बात कबूल की है। उसने बताया कि दो पत्नियों को उसने तलाक दे दिया है। वहीं पूरे मामलें को लेकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर मामलें को सही पाया गया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. युवक ने फर्जी आधारकार्ड कहां से बनवाया है इसकी जांच चल रही है।