ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 'हाटे - बाजार नीतीश कुमार... ', दलितों के बाद वैश्यों को साधने की...

'हाटे - बाजार नीतीश कुमार... ', दलितों के बाद वैश्यों को साधने की कवायद, जानिए लोकसभा चुनाव से पहले क्या है JDU का बड़ा प्लान

18-Dec-2023 08:43 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव में महज 4 से 5 महीने बाकी है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश समेत राज्यों की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने स्तर से चुनावी रणनीति बनाकर खुद के वोट बैंक को मजबूत करने में जुड़ गई है। ऐसे में  बिहार की सत्ता में काबिज पार्टी जदयू ने एक नई पहल की है। जदयू के तरफ से हाटे बाजार- नीतीश कुमार अभियान को और बड़े पैमाने पर चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार बिहार में अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करना चाहते हैं। ऐसे में जदयू को यह अच्छी तरह से मालूम है कि किस समाज के वोटरों को आसानी से अपने साथ लाया जा सकता है। यही वजह है कि  जेडीयू लगातार उसे समाज के वोटरों को साधने के लिए रैली और अभियान शुरू कर रही है। इसी के तहत नीतीश कुमार की पार्टी जातियों ने अब हाटे बाजार नीतीश कुमार अभियान की शुरुआत करने की बात कही है।


मालूम हो कि, नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भीम संसद का आयोजन किया था। जिसके जरिए महादलितों और दलितों को साधने की कोशिश की गई थी। वहीं कर्पूरी ठाकुर  की 100वीं जयंती पर अति पिछड़ा महासम्मेलन की तैयारी भी चल रही है। जो 24 जनवरी को प्रस्तावित है। इस बीच वैश्य समाज पर जदयू की नजर है। जिसके लिए हाटे बाजार- नीतीश कुमार अभियान भी चलाया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, जदयू का ऐसा आरोप है कि, भाजपा के लोग हर दिन भ्रम फैलाते हैं। दूसरी ओर हमारे नेता नीतीश कुमार विकास के काम में जुटे रहते हैं। सीएम वोट की नहीं, बल्कि वोटरों की चिंता करते हैं। हमें वैश्य समाज को भाजपा के भ्रमजाल से निकालना होगा। जदयू कार्यालय में एक पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है 2024 देश मांगे नीतीश।