BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
12-Oct-2023 02:02 PM
By First Bihar
कोई भी हादसा हो, किसी भी तरह को हादसा। हर हादसा दुखदाई होता है। इस मौके पर सभी लोगों को एक साथ आकर मदद करना चाहिए। इससे बड़ी बात क्या हो सकता है। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस हादसे पर भी राजनीति सूझ रही है। यह काफी शर्मनाक है। उन्हें खुद यह समझना चाहिए। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
दरअसल, बिहार के बक्सर और आरा के बीच रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे में चार लोगों की मौत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है। इसके साथ ही सम्राट रघुनाथपुर पहुँचकर मामले की जानकारी भी हासिल की है। उसके बाद सम्राट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को घेरा। उन्होंने कहा कि- रेल दुर्घटना पर भी मुख्यमंत्री को राजनीति सूझ रही।
भाजपा नेता ने कहा कि घटना के 12 घंटे के बाद नीतीश कुमार ने इस हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त कीं, जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है और अब वे नसीहत दे रहे। उन्हें हादसा के समय भी राजनीति नजर आ रही है। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है। इस तरह की बातें अभी नहीं कही जानी चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि - रेलवे ने तत्काल हादसे में मरने वाले आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो -दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए। इसके साथ ही घटनास्थल पर फंसे यात्रियों को विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर रात में ही गंतव्य की ओर रवाना किया।
आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश कुमार ने रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार के लिए चार-चार लाख और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये राहत राशि देने का ऐलान किया है। रेल हादसे को लेकर गुरुवार को नीतीश ने कहा कि जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए। चार लोगों की मौत हो गई है। हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं। इन दिनों रेल हादसे क्यों बढ़ रहे हैं? जब नीतीश कुमार से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने केंद्र सरकार को सवालों के घेरे में ले लिया। नीतीश ने कहा कि ध्यान देना चाहिए, उन लोगों का काम है।