ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / H3N2 वायरस को लेकर अलर्ट, राजद ऑफिस में बिना मास्क के नो एंट्री...

H3N2 वायरस को लेकर अलर्ट, राजद ऑफिस में बिना मास्क के नो एंट्री

14-Mar-2023 01:34 PM

By Aryan Anand

PATNA  : बिहार में कोरोना के बाद अब नई फ्लू (H3N2) के केस बीते 7-8 सप्ताह से बढ़ते देखे जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर भीड़ - भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने को कहा गया है साथ ही कई अन्य तरह की हिदायते भी जारी की गई है। जिसके बाद अब इस वायरस को देखते हुए राजद प्रदेश ऑफिस में इंट्री को लेकर नया दिशा - निर्देश जारी किया गया है। 


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तरफ से राज्य के अंदर नई वायरस को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।  इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि, प्रदेश ऑफिस में आने वाले  लोगों को अब मास्क लागकर आना होगा। बिना मास्क के किसी के भी प्रवेश पर सख्त मनाही होगी। इसके साथ ही नई वायरस को लेकर राज्य सरकार के तरफ से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसके पूरा करने को कहा गया है। 


मालूम हो कि, देश में नए फ्लू (H3N2) के केस बीते 7-8 सप्ताह से बढ़ते देखे जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है। जरूरत पड़ने पर पटना एम्स में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे। पटना एम्स की ओर से सोमवार को इस वायरस के बारे में और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई है। 


आपको बताते चलें कि, इन्फ्लूएंजा 'ए' किसी आम फ्लू की ही तरह है और यह दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है। भारत में मौसमी फ्लू के दो शीर्ष समय होते हैं जब ये फ्लू ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करते हैं. ये समय भारत में जनवरी से मार्च एवं मानसून के बाद आता है। एम्स पटना के सभी बेड आधुनिक सुविधाओं से लैस है और तुरंत उपयोग में लाए जा सकते हैं. यहां सभी प्रकार की जांच की सुविधा, किट्स, दवाइयां व विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।