पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Nov-2023 12:13 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शादी का ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, अपराध और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां गुटखा का बकाया पैसा मांगना दुकानदार को महंगा पड़ा है। दबंगों ने किराना दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया। उसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के छौराही सहायक थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में गुटखा का उधार पैसा मांगने पर किराना दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की गई है। घात लगाए बैठे बदमाशों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। जिसके बाद घायल दुकानदार को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है आरोपी और उसका परिवार दबंग किस्म का व्यक्ति है। इसी सिलसिले में एक आरोपी ने उधार में गुटखा और अन्य सामान लिया गया था। दुकानदार लगातार उधार के तकरीबन 100 से सवा सौ रुपये मांग-मांग रहा था। जिस वजह से आरोपी और उसके परिवार ने एक सुनसान जगह पर किराना दुकानदार को पकड़कर पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़ित दुकानदार का हाथ टूट गया और वो लहूलुहान हो गया।
उधर, इस घटना को लेकर दुकानदार की पत्नी चंदन कुमारी ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट शिक्षिका हैं। मेरे पति दुकान चलाते हैं. इसी बीच गुटखा के सौ रुपये मांगने पर उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया गया है। जिससे उसके पति का हाथ टूट गया है. सभी आरोपी गांव के दबंग लोग हैं।