Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
16-Oct-2019 08:43 PM
PATNA : बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के सत्र 2020-21 के लिए छठी कक्षा में नामांकन के लिए प्री टेस्ट का डेट जारी कर दिया है. प्रवेश के लिए 17 अक्टूबर यानी कि गुरूवार के दिन 41 सेंटरों पर प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी. इसमें परीक्षा में 14, 155 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 10, 622 लड़के और 3, 533 लड़कियां परीक्षा में शामिल होंगी. बता दें कि इस परीक्षा में 60 सीटें छात्र और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं.

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 41 सेंटरों पर दोपहर 1 बजे से साढ़े तीन बजे तक एग्जाम होगा. प्रारंभिक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ली जाएगी. परीक्षा की वीडियोग्राफी भी की जाएगी. एग्जाम में कुल 150 वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक परीक्षार्थियों को मिलेगा.

दो चरणों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड के मुताबिक मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को लिये जाने की संभावना है. बता दें कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 120 सीटों पर नामांकन होता है. प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों और मुख्य परीक्षा तीन सौ अंकों की होगी.