ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / news / गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती जेडीयू MLC से मिले मुकेश सहनी, स्वास्थ्य की...

गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती जेडीयू MLC से मिले मुकेश सहनी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

18-Sep-2022 05:59 PM

PATNA: VIP प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती जेडीयू विधान पार्षद दिनेश सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुकेश सहनी रविवार को दिल्ली पहुंचे, जहां से वे गुरुग्राम पहुंचकर मेदांता अस्पताल में जेडीयू एमएलसी से मुलाकात की। 


इस मौके पर मुकेश सहनी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद थे। देव ज्योति ने बताया कि पार्टी प्रमुख सहनी मेदांता अस्पताल पहुंचकर दिनेश सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सहनी विधान पार्षद का इलाज कर रही डॉ. भारती से भी मिलें और जेडीयू एमएलसी के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। 


देव ज्योति ने आगे मुकेश सहनी के कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में उनका निजी कार्यक्रम हैं हालांकि उन्होंने राजनीत से जुड़े लोगों से मिलने की बात से इनकार नहीं किया है। बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।