PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
23-Sep-2020 09:34 AM
PATNA : बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने की खबर ने मंगलवार की रात सियासी से लेकर प्रशासनिक गलियारे तक में हलचल मचा दी थी. गृह विभाग की वेबसाइट पर सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना को अपलोड किया गया था लेकिन अब यह आदेश गृह विभाग की वेबसाइट पर दिख नहीं रहा है. गृह विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से इस नोटिफिकेशन क्यों नहीं खुल रहा है. यह कई सवाल पैदा करता है.
गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने संबंधी अधिसूचना को आखिर गृह विभाग की वेबसाइट से किन परिस्थितियों में हटाया गया यह एक बड़ा सवाल पैदा करता है. जबकि बाकी अपलोड फाइल खुल रहा है.
कल जारी हुआ था नोटिफिकेशन
कल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लिए जाने के बाद आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी. 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल फिलहाल होमगार्ड के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 1987 बैच के आईपीएस अफसर गुप्तेश्वर पांडेय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के बाद एसके सिंघल को बिहार के डीजीपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने के लगभग 5 महीने पहले ही गुप्तेश्वर पांडेय ने पद से वीआरएस ले लिया है. बिहार सरकार की ओर से डीजीपी के स्वैच्छिक सेवानिवृति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई थी. पिछले कई दिनों से लगातार ये ख़बरें सामने आ रही थीं कि डीजीपी इसबार के विधानसभा चुनाव में अपना किस्मत आजमाने को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन अचानक क्यों नोटिफिकेशन हटाया गया.
गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पिछले साल 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था. फिलहाल उनका कार्यकाल पूरा होने में करीब 5 महीने का समय बाकी था. डीजीपी के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था. 31 साल की सेवा में गुप्तेश्वर पाण्डेय एएसपी, एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी के रूप में बिहार के 26 जिलों में काम कर चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के कई बड़े जिलों में पुलिस कप्तान की भूमिका में रहें. इन्हें मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी के रूप में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी.