Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
16-Aug-2023 03:14 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां गुप्ता धाम के पास दो कांवरियों की मौत हो गई है। उनके शव रास्ते से दो किलोमीटर घने जंगल के अंदर झरने में बड़े-बड़े पत्थरों की ओट में फंसे हुए पाए गए। दोनों की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कैमूर पहाड़ी के चतरिया नदी एवं झरने के बीच की है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कांवरियों की गेरुआ पोशाक पहन रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्ता धाम में सावन का मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में कांवरिये एवं अन्य श्रद्धालु आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दो कांवरिये यात्रा के दौरान जंगल में झरने के समीप गए होंगे। इस दौरान पैर फिसलकर वे डूब गए। घटना पुरानी बताई जा रही है। दोनों के शवों से काफी दुर्गंध आ रही है।
इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। रास्ते से 2 किलोमीटर घनघोर जंगल में झरने में बड़े-बड़े पत्थर की ओट में लाशें फंसी हुई हैं। काफी प्रयास होने के बावजूद भी शवों को निकाला नहीं जा सका है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों कांवरिया पुरुष वर्ग से हैं।