ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / Gumla Crime News: बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग छात्रा को जबरन बीयर पिलाया,...

Gumla Crime News: बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग छात्रा को जबरन बीयर पिलाया, स्कॉर्पियो में ले जाकर एक घर में किया गैंगरेप, आरोपी 3 युवकों में एक नाबालिग भी शामिल

15-Dec-2024 01:26 PM

By First Bihar

GUMLA: झारखंड के गुमला जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान नाबालिग छात्रा को बीयर पिलाकर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों में एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। बर्थडे पार्टी में 5 युवक शामिल थे। 


जिसमें तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वही तीसरा युवक फरार हो गया है। तीसरे आरोपी और बर्थडे पार्टी में शामिल दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना 10 दिसंबर की है जहां चैनपुर में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर नाबालिग छात्रा को पहले जबरन लड़की को बीयर पिलाई गयी और फिर स्कॉर्पियों में बिठाकर गुमला ले जाया गया। जहां एक किराये के मकान में तीन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ  गैंगरेप किया। बर्थडे पार्टी में कुल 5 युवक शामिल थे। जिसमें से तीन युवकों ने उसके साथ गंदा काम किया। जिसमें एक नाबालिग छात्र भी शामिल था। 


घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को उसके चैनपुर स्थित आवास पर छोड़कर लड़के फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां लड़की ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें नाबालिग छात्र भी शामिल है। जबकि तीसरा आरोपी और पार्टी में शामिल हो अन्य युवक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी राहुल को जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह भेजा गया है।