दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Dec-2019 04:48 PM
RANCHI: पीएचईडी विभाग में काम करने वाली युवती ने विभाग में एक करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला कर दिया. वह पैसा लेकर प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी, लेकिन पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ कर रही हैं.
प्रेमी के खाते में 15 लाख रुपए किया ट्रांसफर
घोटाले के बारे में बताया जा रहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय में फर्जी हस्ताक्षर कर एक करोड़ 16 लाख रूपए का घोटाला उर्मिला ने किया था. जब मामले की जानकारी हुई तो सदर थाना में केस दर्ज कराया गया. इसमें कुछ और लोगों के नाम आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,लेकिन मुख्य आरोपी फरार थी. उर्मिला ने घोटाले की 15 लाख रुपए प्रेमी के खाते में ट्रांसफर कर दी थी. घोटाले की राशि को प्रेमी ने बैंक में फिक्स डिपोजिट कर दिया था. लेकिन शातिर प्रेमिका के चक्कर में वह भी पकड़ा गया.
प्रेमी चलाता है कोचिंग
घोटाले के आरोपी पीएचईडी की लेखापाल उर्मिला बड़ाईक और उसके प्रेमी लखेंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली उर्मिला घोटाले में नामजद अभियुक्त थी. जबकि जांच के दौरान उसके प्रेमी लखेंद्र का भी नाम सामने आया. वह कोचिंग चलाता है और वह उर्मिला का प्रेमी हैं.