ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / गुलाब यादव को पटना लेकर पहुंची ईडी की टीम, पूर्व विधायक ने खुद...

गुलाब यादव को पटना लेकर पहुंची ईडी की टीम, पूर्व विधायक ने खुद को बताया निर्दोष, कहा..मुझे फंसाया गया है जनता जवाब देगी

19-Oct-2024 05:35 PM

By First Bihar

PATNA: मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली से अरेस्ट पूर्व विधायक गुलाब यादव को आज पटना लाया गया। ईडी की टीम उन्हें दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लेकर पहुंची थी जहां से ईडी की टीम उन्हें अपने साथ ले गयी है। गुलाब यादव के पटना पहुंचने की खबर मिलते ही मीडियाकर्मी पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गये। 


जब उन्होंने गुलाब यादव से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हम निर्दोष हैं। मेरे साथ राजनीतिक साजिश रची गयी है। मुझे जबरदस्ती अरेस्ट किया गया है। मुझे फंसाने की कोशिश हो रही है। बहुत जल्दी 2025 का समय आ रहा है हम इस बात से घबराते नहीं है। हमारे साथ जनता है पब्लिक है चिंता की बात नहीं है। बता दें कि ईडी की टीम ने शुक्रवार की रात मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक गुलाब यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. वही आईएएस संजीव हंस को भी अरेस्ट किया था। 


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी। छापेमारी के दौरान आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले थे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस को उनके पटना स्थित सरकारी आवास से 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके पार्टनर माने जाने वाले पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी ने दिल्ली स्थित एक रिशॉट से उसी दिन शाम में गिरफ्तार किया गया। दोनों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद ईडी ने पूछताछ की।


बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजीव हंस और गुलाब यादव लंबे समय से ईडी की रडार पर थे। ईडी लगातार दोनों से पूछताछ कर रही थी और उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। शुक्रवार को भी ईडी दोनों के ठिकानों पर रेड कर रही थी। इससे पहले दोनों के पटना से लेकर दिल्ली और पुणे तक के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और आखिरकार ईडी ने दोनों को शुक्रवार 18 अक्टूबर को  गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद गुलाब यादव को अगले दिन शनिवार को पटना लाया गया। ईडी की टीम उन्हें लेकर आज पटना पहुंची थी जहां मीडिया से बातचीत करते हुए गुलाब यादव ने कहा कि हम निर्दोष हैं। मेरे साथ राजनीतिक साजिश रची गयी है। मुझे जबरदस्ती अरेस्ट किया गया है। मुझे फंसाने की कोशिश हो रही है। बहुत जल्दी 2025 का समय आ रहा है हम इस बात से घबराते नहीं है। हमारे साथ जनता है पब्लिक है चिंता की बात नहीं है।