Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
19-Feb-2022 02:33 PM
PATNA: एमएलसी चुनाव में राजद की ओर से मेराज आलम को मधुबनी से प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज पूर्व विधायक गुलाब यादव ने बगावती तेवर अपना लिया। उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। गुलाब यादव के इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें शॉ कोज नोटिस भेजा है। यदि कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद हमलोग जनसंपर्क अभियान चला रहे थे लेकिन इसी बीच दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा कर दी गई। जो विश्वासघात है। गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एक साजिश के तहत कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
बीते दिनों गुलाब यादव ने यह भी कहा था कि एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बदलाव की मांग की है। गुलाब यादव ने कहा कि जब पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं तो एमएलसी चुनाव दलीय आधार पर क्यों कराए जा रहे हैं?
वही पूर्व विधायक गुलाब यादव द्वारा पार्टी विरोधी कार्य किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी ने गुलाब यादव से कारण बताओं नोटिस जारी किया है। यदि कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
बिहार में बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जगणनना को लेकर भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। सबसे पहले जातीय जनगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसे लेकर कई बातें हुई है। बिहार में दोनों सदन में जातिगत जनगणना को लेकर सहमति भी बनी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी।
तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार अपने खर्च पर जनगणना कराने की घोषणा करें। कई राज्य ने तो अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराया है। लेकिन जातीय जनगणना पर बिहार सरकार की मंशा ठीक नहीं लग रही है। इस विषय पर देरी जो हो रही है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? जातीय जनगणना तो लोगों के हित में है। लोगों का सही आंकड़ा आएगा तभी योजना सही ढंग से बन पाएगी और जरुरतमंदों तक योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार रहती तो इस विषय पर इतना सोचना नहीं पड़ता। ना ही हमें किसी से डर रहता।वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार यह मांग किससे कर रही हैं यह समझ से परे है। विशेष राज्य का दर्जा मांग पर बीजेपी के लोग सरकार पर यह आरोप लगा रही हैं कि राज्य सरकार बजट का पैसा भी खर्च नहीं कर पाती है। तेजस्वी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के सीवान में मरीज के बेड पर कुत्ते सोए रहते हैं।
जिससे यह पता नहीं चलता है कि मरीज के बेड पर कुत्ते हैं या कुत्ते के बेड पर मरीज है। यह वीडियो सीवान जिले का पिछले दिनों सामने आया है। वही सफाइकर्मी द्वारा ऑपरेशन किए जाने की भी तस्वीरें सामने आई थी। ये दोनों तस्वीरें बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दर्शाता है। यह बेहद गंभीर मामला है। स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। तेजस्वी ने कहा कि अस्पताल के बेड पर कुत्तों के सोने की यह तस्वीर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सीवान की है ऐसे में पूरे बिहार का क्या हाल होगा सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
बिहार में लॉ एन्ड आर्डर पर तेजस्वी ने कहा कि बालू माफिया से मिलकर पुलिस काम कर रही है। गया में गरीबों को बांधकर पीटा गया। यह बिहार में फेल लॉ एन्ड ऑर्डर को दिखाता है। इन सभी मुद्दों को राजद विधानसभा में रखने का काम करेगा। तेजस्वी ने अपनी बेरोजगारी यात्रा को लेकर बताया कि बजट सत्र, होली और एमएससी चुनाव के बाद इस विषय पर वे काम करेंगे। वही प्रियंका गांधी के लालू के समर्थन में ट्वीट करने पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोगों के खिलाफ अगर कोई बोलता है तो उसे फंसाया जाता और बीजेपी का समर्थन करने पर बचाया जाता है।