ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....

गुजरात में 44 लाख की बैंक लूट, 6 लूटेरे भागलपुर से गिरफ्तार, कैश भी बरामद

गुजरात में 44 लाख की बैंक लूट, 6 लूटेरे भागलपुर से गिरफ्तार, कैश भी बरामद

07-Aug-2022 03:15 PM

BHAGALPUR:  भागलपुर से छह लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल गुरुवार को गुजरात के भरूच थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक की शाखा में लूट की बड़ी वारदात हुई थी। बैंक में घुसकर अपराधियों ने 44 लाख रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। गुजरात में दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी।


इस मामले में भागलपुर पुलिस की मदद ली गयी। क्योंकि इस गिरोह के सभी सदस्य बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अंकलेश्वर में डेरा डाल रखा था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपने घर भागलपुर भाग गये थे। भागलपुर पुलिस ने इन सभी अपराधियों पर दबिश बनायी जिसके बाद आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 


उनके पास से लूटे गये कैश को भी बरामद कर लिया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भागलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है। वही इस मामले में सहयोग किये जाने पर गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने भी भागलपुर एसएसपी और सिटी एसपी को धन्यवाद दिया है।


गिरफ्तार लूटेरों में रोहित राजकुमार सिंह, रितेश नवल मंडल, मुकेश नवल मंडल, मनीष नरेश मंडल, दीपक सुबोध सिंह और राहुल राजकुमार सिंह शामिल हैं। कैश लूटने के बाद भागने के दौरान राहुल राजकुमार सिंह को पुलिस की गोली लगी थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अपराधी भागलपुर का रहने वाला है। लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सभी गुजरात के अंकलेश्वर में ठहरा था। इनके पास से चार देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो चोरी की बाइक बरामद किया है।