LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
17-Oct-2022 08:12 PM
DELHI : दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल खासे उत्साहित हैं। केजरीवाल लगातार गुजरात चुनाव को लेकर तैयारियों में व्यस्त नजर आ रहे हैं गुजरात में उन्होंने लगातार दौरे किए हैं और इस बीच एक और बड़ा ऐलान उन्होंने कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी घाटी में होने जा रहे आगामी चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाएगी। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि जम्मू कश्मीर के चुनाव में वह उम्मीदवार उतारेगी।
केजरीवाल की पार्टी आगामी 1 नवंबर से जम्मू कश्मीर में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लिए समन्वय समिति के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह के नाम का ऐलान भी किया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर अपने संगठन का ऐलान पहले ही कर चुकी है। पार्टी ने आगामी 28 और 29 अक्टूबर को मनोनीत किए गए पदाधिकारियों का शपथ समारोह रखा है। बीते मई महीने में ही नेशनल पैंथर्स पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे हर्ष देव सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।