सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Mar-2022 05:10 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज गृह विभाग के बजट अनुदान मांग पर चर्चा हो रही थी। विभागीय बजट पर विपक्ष के नेताओं की तरफ से कटौती प्रस्ताव लाया गया था। पूरी चर्चा के बाद जब सदन में अनुदान मांग स्वीकृत करने का वक्त आया तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसे ध्वनिमत से पारित कराने के लिए पहल की, लेकिन विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और सदन में मत विभाजन की मांग कर दी। इसके बाद विधानसभा में गृह विभाग के बजट मांग पर वोटिंग कराई गई।
विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम थी लेकिन विपक्ष की तरफ भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी विधायक मौजूद नहीं थे। इस दौरान सदन में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन कराया।
हालांकि मत विभाजन के बाद जो आंकड़े आये वो सत्तापक्ष के साथ रहे। सत्तापक्ष की तरफ से 113 और विपक्ष के केवल 60 सदस्य ही रहे। विपक्ष ने वोटिंग के लिए दबाव तो बनाया लेकिन आज विपक्षी सदस्यों की गैरमौजूदगी से सत्तापक्ष जहां मजबूत नजर आया तो वहीं विपक्ष ने अपनी फजीहत करा ली