Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
28-Jun-2020 05:07 PM
NAWADA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. लोगों से नजरें चुराकर चुपके-चुपके अपनी प्रेमिका से मिलने आये आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मिनट भर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई.
मामला नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड का है. जहां पसिया कला गांव में ग्रामीणों ने एक आशिक को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी चुपके से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस दौरान बंद कमरे में लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. कहा जा रहा है कि बिना शादी हुए ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध है.
ग्रामीणों ने बताया कि भटबिगहा गांव के रहने वाले ईश्वरी राजवंशी का बेटा रौशन कुमार पसिया कला गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है. दोनों एक दूसरे के साथ एक साल से रिलेशनशिप में हैं. बताया जा रहा है कि दोनों कुछ ही दिन पहले घर से फरार हो गए थे. फिर कुछ दिन बाद वापस लौट आये थे.
बाहर से लौटने के बाद दोनों अपने-अपने घर पर रह रहे थे. लेकिन फोन पर दोनों की खूब बातचीत होती थी. प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह अंधेरे में ही उससे मिलने पहुंच गया. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया. दोनों के बीच प्यार और शारीरिक संबंध होने के कारण ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी. फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंधकर खुश हैं.