ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

ग्रामीणों की तत्परता से लूट की वारदात विफल, पेड़ में बांधकर पहले लूटेरों को जमकर पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

04-Jul-2024 10:32 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: बिहार में ग्रामीणों की तत्परता से लूट की योजना पर पानी फिर गया। 3 अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घात लगाए बैठे थे। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में फाइनेंस कर्मी से लूट का प्रयास कर रहे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीनों को पेड़ में बांध जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने तीनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


बताया जाता है कि तीनों अपराधी फाइनेंस कर्मी  के आने के इंतजार में घात लगाए बैठे थे। फाइनेंस कर्मचारी को लूटने की योजना थी। तभी ग्रामीणों की नजर तीनों पर गई। ग्रामीणों को शक था कि तीनों लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। फिर क्या था ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने बजाये खुद तीनों को बाइक के साथ पकड़ लिया और पेड़ में तीनों को बांध दिया। जब ग्रामीणों ने तीनों की तलाशी ली तो एक देसी कट्टा बरामद हुआ। कट्टा बरामद होते ही ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया। 


फिर क्या था भीड़ ने तीनों को पेड़ में बांधकर जमकर धुनाई कर दी। तीनों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने कल्याणपुर थाने को मौके पर बुलाया। जिसके बाद तीनों बदमाशों को पुलिस के हवाले किया गया। अपराधियों के पास से बरामद बाईक और देसी कट्टा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने में जुटी थी कि वो किसे लूटने के लिए यहां आए थे। अभी तक इन लोगों ने कितनी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है इसका भी पता पुलिस लगा रही है।