मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
07-Nov-2022 03:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां एक बैंक कैशियर ग्राहकों द्वारा निवेश किया गया लगभग 75 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। ग्राहकों का कहना है कि वे 4 महीने से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैं। परेशान होकर ग्राहकों ने आज बैंक में तालाबंदी कर दी और वे लोग धरना पर बैठ गए। हालांकि रुपया गबन की शिकायत पर कैशियर को निलंबित करते हुए 2 महीने पहले प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, लेकिन ग्राहक अपने रुपया निकासी को लेकर चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
मामला बलिया बाजार स्थित यूको बैंक शाखा का है। पैसे न मिलने के बाद अब ग्राहकों का गुस्सा फुट उठा और वे आज धरने पर बैठ गए। ग्राहकों ने बताया कि लगभग 6 महीने हो गए जब से वे लोग बैंक के चक्कर काट रहे हैं। बैंक में निवेश किए गए रूपये उनके खाते पर नहीं चढ़ाए गए और जमा करने के दौरान बैंक कैशियर आनंद कुमार ने लिंक फेल होने का हवाला देते हुए उन्हें वापस भेज देता था।
दिसंबर 2021 से जुलाई 2022 तक कैशियर आनंद कुमार ने कई ग्राहकों से लगभग 75 लाख रुपया जमा करा लिए। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ये पैसे उनके खाते में डाले ही नहीं गए। जानकारी के अनुसार कैशियर आनंद कुमार पर 1 सितंबर को बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी तब से ग्राहकों का पैसा भुगतान नहीं किया जा रहा है। धरना पर बैठे ग्राहक भिखारी ठाकुर ने बताया कि 1 लाख 30 हजार, हरे कृष्ण प्रसाद सिंह 4 लाख, पशुपति स्वर्णकार 50,000, रूपम कुमारी का 2 लाख, शिव शंकर सिंह का डेढ़ लाख, सविता देवी डेढ़ लाख, प्रदीप कुमार 3 लाख 50 हजार,कस्तूरी ट्रेडर्स बलिया का 45 लाख लाख समेत कई ग्राहकों को मिला कर कुल 75 लाख रुपए गबन किया गया है।