ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल, मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लड़...

गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल, मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

28-Mar-2024 05:26 PM

By First Bihar

MUMBAI: मुंबई की सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में गोविंदा ने पार्टी की सदस्यता ली। शिवसेना ज्वाइन करने के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है गोविंदा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 


बता दें कि इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राम नाइक को गोविंदा हरा चुके हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से वो चुनाव जीत चुके हैं। लंबे समय के बाद गोविंदा की राजनीति में फिर से एंट्री हुई है। शिवसेना ज्वाइन करने से पहले गोविंदा एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मिले थे जिसके बाद से ही यह चर्चा होनी शुरू हो गयी थी कि गोविंदा शिवसेना का दामन थामेंगे। लोगों का यह कयास आज सच साबित हो गया है। आखिरकार गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं। 


अब उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी है। शिंदे गुट में शामिल होने के बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि गोविंदा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इन बार चल रहे कयासों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें कि मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने अमोल कीर्तिकार को उम्मीदवार बनाया है। 


गोविंदा ने कहा कि जो काम मुझे मिलेगा उसे पूरी इमानदारी के साथ करूंगा। 14 साल बार एक बार फिर राजनीति में कदम रखे हैं। जो हम लोग कल्पना किया करते थे जो सपना देखा करते थे वो सपना एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर पूरा करेंगे। फिल्म सिटी विश्व में मॉर्डन सिटी तैयार हो सकती है। जो मायानगरी से जुड़े हैं आगे निकलकर पूरी दुनियां में जो इज्जत कमाये है अब इमानदारी पूर्वक राजनीति में काम करेंगे।

news image

news image

news image