ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ बिहार के सांसदों की बैठक, राज्यपाल के...

गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ बिहार के सांसदों की बैठक, राज्यपाल के डिनर में शामिल नहीं हुए RJD-JDU सांसद

27-Jul-2023 08:01 PM

By First Bihar

DESK: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ दिल्ली में बिहार के सांसदों की बैठक हुई। बिहार के सांसदों के साथ गवर्नर की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जमुई के सांसद चिराग पासवान, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल शामिल हुए। 


बैठक के बाद दिल्ली के होटल अशोका में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाईटेड के सांसद शामिल नहीं हुए। बता दें कि बैठक से पहले ही जेडीयू और राजद के सांसदों ने डिनर का बहिष्कार कर दिया था। 


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि डिनर में जाने का कोई मतलब नहीं है। हम समझ सकते हैं कि गवर्नर राज्य के विधायकों से मिल रहे हैं लेकिन उन्हें सांसदों से क्यों मिलना चाहिए। हमारे पास समय भी नहीं है और हमे इसकी जरूरत भी महसूस नहीं होती है। जबकि आरजेडी से मनोज झा ने कहा कि मणिपुर मामले को लेकर केंद्र सरकार संसद में बोलने को तैयार नहीं है। मनोज झा ने भी कहा ऐसी स्थिति में गवर्नर का डिनर पार्टी देने का कोई मतलब ही नहीं है।