ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

क्लासमेट निकले सीएम नीतीश और बिहार के नए राज्यपाल, फागू चौहान ने खुद खोला राज

02-Aug-2019 04:53 PM

By 3

DELHI : बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्लासमेट रहे हैं। इसका खुलासा खुद राज्यपाल फागू चौहान ने किया है। बिहार के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे राज्यपाल फागू चौहान ने कहा है कि वह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ही स्कूल के छात्र रहे हैं। दिल्ली पहुंचे राज्यपाल फागू चौहान से जब बिहार को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी वह बिहार को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बिहार के लिए कैसे बेहतर काम किया जा सकता है। दरअसल राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना क्लासमेट इस वजह से बताया कि वह दोनों किसान नेता चौधरी चरण सिंह के करीब रहे हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में वह बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे क्योंकि वह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरुआती दौर में एक ही राजनीतिक विचारधारा से निकले हैं।