BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
27-Dec-2024 02:35 PM
By First Bihar
SAIKHPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शेखपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शेखपुरा में दिनदहाड़े एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या गोली मारकर कर दी गई। यह हत्या शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के पास की गई। बाइक से जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने रोक कर तीन गोली मारी। सीने और पेट में गोली लगने से शिक्षक घायल होकर वहीं गिर गए। पुलिस के सहयोग से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि, शिक्षक की पहचान जिले के अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव निवासी पिंटू रजक के रूप में की गई। यह गुनहेसा गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षक का स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो भी पिछले साल वायरल हुआ था। जिसको लेकर विभाग के द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई थी।
इस घटना के संबंध में बताया गया कि शिक्षक अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी बसंत गांव से पहले ही अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी और घटना के बाद लोगों ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में लाने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई । डॉक्टर ने शिक्षक को मरा हुआ घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।