ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / गोवा के मुख्यमंत्री का अजीबोगरीब बयान, 90 फीसदी क्राइम के पीछे यूपी-बिहार के...

गोवा के मुख्यमंत्री का अजीबोगरीब बयान, 90 फीसदी क्राइम के पीछे यूपी-बिहार के लोग, बिहार के नेताओं ने दिया जवाब

02-May-2023 09:42 PM

By First Bihar

DESK: गोवा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कहा है कि 90 फीसदी अपराध यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर करते हैं। गोवा के मुख्यमंत्री के इस टिप्पणी के बाद बिहार के विभिन्न पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया है। जेडीयू और पप्पू यादव की जाप पार्टी ने गोवा के मुख्यमंत्री के इस बयान को गलत बताया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि भाजपा उत्तर भारतीयों की शुरू से ही विरोधी रही है। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां बिहार के मजदूरों को हीन दृष्टि से देखा जाता है। प्रवासी मजदूरों का हर तरह से बीजपी प्रदेशों में शोषण होता है। 


वही जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव कहते हैं कि भाजपा की खून में है बिहारियों का गाली देना। गोवा के सीएम को एक आग्रह करेंगे कि यदि आपसे बोलने में भूल हो गयी है तो विनम्रता से आप क्षमा मांग लीजिए। बिहार के लोगों के प्रति बीजेपी के नेताओं में जो मानसिकता है वो इस बयान से साफ झलक रहा है। भाजपा बिहारी से नफरत करता है। भाजपा एक रूपया नहीं देती है। 1 लाख 68 हजार बिहार के लोग बाहर जाते हैं पूरे भारत का निर्माण करते हैं, रोड बनाते हैं रेल बनाते हैं।


अपनी मेहनत से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, मरने और गाली सुनने के लिए मजदूर नहीं है। मर जाते हैं तो कोई पूछता तक नहीं है इसलिए हम कहेंगे कि गोवा के सीएम मजदूरों से क्षमा मांगे। बिहारी को सब गाली देते हैं एक कहावत है हेयरी हेयरी कना रहिए लात मुक्का खाते हैं और भले रहते हैं। बिहारी को कभी मणिपाल मारेगा, कभी महाराष्ट्र कभी पंजाब कभी कोई मारेगा। हम बिहारी होते कहां है बिहारी। हम राजपूत, भूमिहार और अन्य जातियों में बंट जाते हैं। हम बिहारी होंगे तब ना लड़ेगें। पप्पू यादव ने कहा कि देखते हैं  बिहारी को कौन भगा देता है। बिहारी अगर कहीं ना जाए तो इन लोगों का किचन और बाथरूम साफ नहीं होगा।