मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
30-Oct-2020 03:57 PM
DESK: बिना शादी के ही युवती प्रेमी का दिया हुआ मंगलसूत्र पहन रही थी और वह सिंदूर लगा रही थी. जब भाई ने देखा तो वह भड़क गया और अपनी बहन को धारदार हथियार से काटकर मार डाला. यह घटना यूपी को गोरखपुर की है.
बहन के प्रेमी को नहीं करता था भाई पसंद
बताया जा रहा है कि जिस लड़के से आरोपी की बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह पड़ोस में रहता था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इसको लेकर लड़की का भाई तैयार नहीं था. वह उससे भड़का रहता था. लेकिन आरोपी की बहन उस लड़के से ही शादी करना चाहती थी. इस बीच युवती के प्रेमी ने मंगलसूत्र और सिंदूर दिया. युवती भी प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाने लगी. लेकिन यह बात भाई को बात पता चल गई. जिसके बाद उसने हत्या कर दी.
घर में अकेली थी युवती
घटना के बारे में युवती की मां ने बताया कि वह पति के साथ कुछ काम से बाहर गई थी. इस दरौन घर में दोनों भाई बहन ही थे. इस बीच ही बेटे ने ही बेटी को मार डाला. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.