ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

गोपालगंज विधान सभा उप चुनाव : बिना परमिशन के AIMIM प्रत्याशी को जुलूस निकालना पड़ गया भारी, FIR दर्ज

गोपालगंज विधान सभा उप चुनाव : बिना परमिशन के AIMIM प्रत्याशी को जुलूस निकालना पड़ गया भारी, FIR दर्ज

15-Oct-2022 10:32 AM

PATNA : असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल सलाम अब एक मुसीबत में फंस चुके हैं। उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में बिना परमिशन लिए जुलूस निकाल लिया, जिसके बाद अब्दुल सलाम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। इस जुलुस को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने एफआइआर के आदेश दिए हैं। 




दरअसल, कल यानी शुक्रवार को अब्दुल सलाम ने बिना परमिशन लिए नामांकन जुलूस निकाला था। इसकी जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता राहुल सिन्हा ने बताया कि नामांकन जुलूस के वीडियो बनाए गए और उसके आधार पर प्राथमिकी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंधन का एक भी मामला ऐसा नहीं आया था, जिसमें एफआइआर दर्ज हुई हो। 




आपको बता दें, सदर प्रखंड के तकिया गांव के रहने वाले अब्दुल सलाम चौराव पंचायत के पूर्व मुखिया के साथ वर्तमान में मदरसा इस्लामिया के सचिव भी हैं। गोपालगंज में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नॉमिनेशन कराया है। आज यानी शनिवार से स्कूटनी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 3 नवंबर को उप चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 6 नवंबर को वोट काउंट किए जाएंगे।