बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Jul-2023 09:55 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां कोलकाता की रहने वाली किन्नर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। आर्केस्ट्रा संचालक प्रिया किन्नर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतराहा स्थित किराये के मकान में प्रिया किन्नर रहती थी। बुधवार को अज्ञात अपराधी उसके घर में घुसे और गला रेतकर हत्या कर मौके से फरार हो गये।
इस घटना की खबर मिलते ही आस-पास में रहने वाले किन्नरों की टोली घटनास्थल पर पहुंच गई। किन्नरों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।
घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। प्रिया किन्नर की हत्या किसने की और क्यों की इसका पता अभी नहीं चल सका है। साथी किन्नरों ने पुलिस प्रशासन से चौबीस घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं किये जाने पर किन्नरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वही इस मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया है।