ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम

गोपालगंज पुलिस ने बंधन बैंक CSP लूटकांड का किया खुलासा, धर दबोचा गैंग के सरगना समेत तीन अपराधियों को

गोपालगंज पुलिस ने बंधन बैंक CSP लूटकांड का किया खुलासा, धर दबोचा गैंग के सरगना समेत तीन अपराधियों को

23-Jan-2020 08:28 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने बंधन बैंक के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन अपराधियो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


सदर इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को  तीन अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक के सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखाकर 56 हजार रूपये, एक कैलकुलेटर ,एक पॉश मशीन ,अपाची बाईक और दो मोबाईल की लूट की थी। इस वारदात के बाद मांझा पुलिस ने छोटन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर लगातार छापेमारी कर इस कांड का उद्भेदन किया है।


सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लूटकांड के तीन मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने धरम परसा बाजार से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गयी अपाची बाईक ,02 मोबाइल और एक पॉश मशीन और एक कैलकुलेटर भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम दीपक कुमार राम, नजीबुल और देवेन्द्र कुमार है। ये सभी धरमपरसा के रहने वाले हैं।  वहीं सदर इंस्पेक्टर ने बताया कि इस लूट कांड में संलिप्त लाइनर कर्ता की पहचान कर लिया गया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।